फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वजन दिवस पर आज बच्चों का होगा वजन

वजन दिवस पर आज बच्चों का होगा वजन

Mon, 23 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
वजन दिवस पर आज बच्चों का होगा वजन
कुपोषण की रोकथाम के लिए अति कुपोषित बच्चों का चिंह्नाकन किया जाएगा। इसके लिए वजन दिवस पर अभियान चलाकर बच्चों के वजन का परीक्षण होगा।जिले में वजन दिवस पर आगामी 24 और 27 अक्टूबर को कुपोषित बच्चों की पहचान होगी। पहले चरण में सिटी ग्रामीण, लालगंज, मझवां, पहाड़ी, राजगढ़, नरायनपुर के एक लाख 38 हजार बच्चों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिचरण सिंह ने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की पहचान होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि दी हुई तालिका के अनुसार 0-5 वर्ष के बच्चो को लाल, पीला व हरा वर्ग में चिह्नित करें। वजन दिवस पर प्रत्येक 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक सेक्टर प्रभारी की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर प्रभारी दो वजन मशीन और तालिका लेकर निरीक्षण करें। सेक्टर प्रभारी प्रत्येक वार्ड स्थित केंद्रों का दो बार निरीक्षण अवश्य करें। मिलान करें कि सूची के अनुसार बच्चे लाए जा रहे हैं अथवा नहीं। साथ ही अगर कहीं अति कुपोषित व गंभीर रुप से बीमारी से पीड़ित बच्चा पाया जाता है तो तत्काल उसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें। इसके लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
मिर्जापुर। वजन दिवस पर कार्यक्रम के नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 0554-257294 पर सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में दीनानाथ स्वर्णकार, ओम प्रकाश कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह और अनूप कुमार मिश्र को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed