{"_id":"59d28de84f1c1bda538b550b","slug":"131506971112-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने एडीओ पं. संतोष को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने एडीओ पं. संतोष को किया सम्मानित
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित तिलक हॉल में सम्मानित किया। जनपद मिर्जापुर से उन्होंने विकास खंड नरायनपुर में तैनात सहायक विकास अधिकारी (प.) संतोष कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा एडीओ पंचायत को सम्मानित करने से स्वच्छता अभियान में लगे लोगों का मनोबल बढ़ा है। इससे स्वच्छता अभियान में और भी तेजी आएगी। सम्मानित होने पर उन्होंने एडीओ पंचायत को बधाई दी।