{"_id":"59ada1414f1c1b11278b5254","slug":"131504551233-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगा डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगा डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के ककरद गांव में प्राथमिक विद्यालय पर प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को चौपाल लगाया। चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं को सुना गया। साथ ही 229 लोगों को आवासीय पट्टा और कृषि योग्य 22 भूमिहीन किसानों को पट्टा का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
प्रभारी जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पठन पाठन में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके बाद विकास कार्यों की भी समीक्षा किया। प्रभारी डीएम ने विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांवों से लोगों का रोजगार के लिए पलायन नहीं करने पाए, इसलिए गांवों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए, ग्रामसभा के खाते में पर्याप्त धन है। इसका सदुपयोग करें। मड़िहान विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के हित में कई कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है, योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। एसडीएम मड़िहान सविता यादव, तहसीलदार रामजीत मौर्य, बीडीओ संजय कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, सितारा देवी, रामजी मौर्य, अनिल सिंह, रमाबली सिंह, रमाकांत, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे।