{"_id":"593c38b74f1c1bc92b8b45a6","slug":"131497118903-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मंदिर का खोला गया दो दान पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मंदिर का खोला गया दो दान पात्र
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। तहसीलदार सदर आरपी सिंह व नायब तहसीलदार विकास पांडेय व विंध्य विकास परिषद के पार्षद विनोद कुमार पांडेय व अनुज पांडेय की देखरेख में विंध्याचल मंदिर परिसर में शनिवार को सुबह 11 बजे दो दान पात्र खोला गया। देर शाम को गिनती में 15 लाख 99 हजार रुपये मिले। दानपात्रों से निकले रुपयों की गिनती वीडियो रिकार्डिंग के दौरान विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में मध्यान्ह 12 बजे से शुरू हुई देर शाम तक चलती रही। इस संबंध में तहसीलदार आरपी सिंह ने बताया कि दान पात्रों से निकले रुपयों की गिनती देर रात तक चलेगी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल मंदिर परिसर में चार दान पात्र व कालीखोह व अष्टभुजा के दो दानपात्रों को भी खोला जाएगा। विंध्याचल मंदिर परिसर में रखे दो शेष दानपात्रों को रविवार को खोला जाएगा।