फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 athletes from Mirzapur to showcase their skills at the National Thang-Ta Championship

Mirzapur News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रशांत और कशिश ने जीता गोल्ड कप

Thu, 29 Oct 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
13 athletes from Mirzapur to showcase their skills at the National Thang-Ta Championship
मिर्जापुर में मंगल राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
मंगला राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, गोल्ड कप के लिए पहलवानों में भिड़ंत
विज्ञापन

कछवां, मिर्जापुर। श्री सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को महिला और पुरुष पहलवानों ने गोल्ड और सिल्वर पदक के लिए जोरदार दमखम दिखाया। इसमें प्रशांत और कशिश ने गोल्ड कप जीता।
प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम से लेकर 97 किलोग्राम भार वर्ग तक के 35 जोड़े कुश्ती खेले गये। पहलवानों ने कप और पदक जीतने के लिए दांव-पेच और दमदार शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया। सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान के कोच तुषार धीर ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग फाइनल कुश्ती में मुकेश, सिगरा ने चंदन यादव मुंगरवारे को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग के फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में दिव्यांशु बीएलडब्ल्यू ने शिवानंद त्रिपाठी को हराकर प्रथम रहे। 79 किलो भार वर्ग के फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में एसएसबी के मोहित ने भुपेंद्र रोहतक को हराकर कप अपने नाम कर लिया। 86 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में एसएसबी के मोहित यादव ने विकास यादव आजमगढ़ को हराया।
विज्ञापन

97 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस के गोविंद कुमार ने राघवेंद्र यादव स्वामीनाथ को हराकर विजय हासिल किया। 50 किलो भारवर्ग के महिला फाइनल मुकाबले में आंचल गाजीपुर ने कछवां के सत्यनारायण सिंह अखाड़े की पहलवान अंशु यादव को हराकर विजयी रही। 50 प्लस भारवर्ग के महिला फाइनल मुकाबले में मनीषा कुलदीप मलिक, सोनीपत ने रेनू कुलदीप मलिक, सोनीपत को हराकर विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशानायक महिला गोल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कशिश यादव प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख के चेक के साथ गोल्ड कप हासिल किया। वहीं हरियाणा की मान्या, स्वामीनाथ ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार का चेक पुरस्कार हासिल किया।

पुरुष वर्ग के ओपी राय गोल्ड कप में गाजियाबाद के प्रशांत ने फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड कप के साथ एक लाख रुपए का चेक प्राप्त किया। वहीं रोहतक के लक्ष्य दूसरे स्थान पर 25 हजार का पुरस्कार प्राप्त किया। पुरुष वर्ग कामेश्वर यादव सिल्वर कप के फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान पर रहे परविंदर सिंह (सीआइएसएफ) ने कुश्ती जीत कर सिल्वर कप के साथ 51 हजार का चेक प्राप्त किया। वहीं अर्जुन (बीएलडब्ल्यू) दूसरे स्थान पर रहकर 15 हजार रुपये का इनाम प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्या रहीं। उनके साथ पूर्व डीजीपी रामनारायण सिंह, हरिमोहन सिंह, लक्ष्मीकांत गुप्ता, शीतल प्रसाद गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, सुयश सिंह, संतोष सिंह और राजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

मिर्जापुर में मंगल राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।

मिर्जापुर में मंगल राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed