फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   122 villages of Madihan in darkness due to lack of electricity, people craving for water

Mirzapur News: बिजली नहीं आने से मड़िहान के 122 गांव अंधेरे में, पानी के लिए तरसे लोग

Mon, 12 Aug 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
122 villages of Madihan in darkness due to lack of electricity, people craving for water
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के 122 गांव दो दिन से अंधेरे में हैं। बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल का संकट पैदा हो गया है। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही बारिश और तेज हवा के चलते मड़िहान कस्बे में हाईटेंशन लाइन के छह पोल जमीन की तरफ लटक गए। इस दौरान ब्रेक डाउन होने के कारण 122 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ा। उधर, विद्युत निगम के अवर अभियंता जगजीवन राम की टीम बिजली के पोल और तार ठीक करने में जुटी रही, लेकिन रविवार की देर रात तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

गुरुदेव नगर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से मड़िहान, दीपनगर, तहसील आदि उपकेंद्रों के लिए आपूर्ति की जाती है। इस बीच शनिवार को सुबह बारिश के दौरान मेन लाइन के छह पोल जमीन की तरफ लटक गए। इसकी वजह से मड़िहान उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते सिरसी, हसरा, कलवारी, कोटवा आदि फीडरों से आपूर्ति बंद होने से 122 गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति नहीं होने से रविवार को सुबह से लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर पानी के लिए भटकते रहे। विद्युत निगम के अवर अभियंता जगजीवन राम ने बताया कि बिजली के पोल लटक गए थे। बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारियों की टीम गड़बड़ी दूर करने में लगी है। जमीन की मिट्टी गीली होने के कारण पोल टिक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed