{"_id":"5c06c240bdec2241c76929a6","slug":"121543946816-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लालगंज(मिर्जापुर)। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को लालगंज के आधा दर्जन विद्यालयों में लगाए जा रहे मिजिल्स व रूबैला टीका का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नौ माह से लेकर पंद्रह वर्ष के कोई भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि जिले भर में दो लाख पचपन हजार टीके बच्चों को लगाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ी है। मिजिल्स और रुबैला टीकाकरण टीम का निरीक्षण लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भारती उच्चतर माध्यमिक समेत आधा दर्जन विद्यालयों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान सभी बच्चों को टीका लगाने पर जोर दिया। कहा कि 2020 तक प्रदेश और देश को खसरा मुक्त होना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस समय शहर और गांव दोनों स्थान पर प्रयास तेजी से किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा टीका से वंचित न होने पाए। इस अवसर पर यूनिसेफ़ के जिला कोआर्डिनेटर गणेश पांडेय , प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह मौजूद रहे।