{"_id":"5b0d93b34f1c1ba16e8b52f6","slug":"121527616435-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र पर पाई नौकरी, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र पर पाई नौकरी, सेवा समाप्त
Updated Tue, 29 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बीटीसी करने के बाद नौकरी कर रहे शिक्षक जयशंकर पर कार्रवाई की गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक जयशंकर की नियुक्ति और पदस्थापन निरस्त करते हुए इनकी सेवाओं को 28 मई को समाप्त कर दिया।
विकास खंड सिटी के वीरपुर पोस्ट अमोई गांव के जयशंकर पुत्र नान्हक ने अन्य पिछड़ा वर्ग का अभ्यर्थी होते हुए भी बीटीसी में अनुसूचित जाति पुरुष के आधार पर कला वर्ग में प्रवेश लिया। इसके बाद विकास खंड लालगंज में वर्ष 2003 को प्राथमिक विद्यालय रामपुर मडवा में पदस्थापित होने के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस मामले की शिकायत वीरपुर के राकेश कुमार बिंद ने शासन और जिला प्रशासन से की। समुचित कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मामले की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि जयशंकर द्वारा तथ्यों को छुपाते हुए अनुसूचित जाति का अनुचित लाभ लेते हुए बीटीसी प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। साथ ही कूटरचित प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति भी प्राप्त की।