{"_id":"5ad8d9c94f1c1b390a8b5809","slug":"121524160969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साली की मौत, जीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर साली की मौत, जीजा घायल
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक पर बैठी 15 वर्षीय बालिका की ट्रक से कुचल जाने से गुुरुवार की शाम छह बजे मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई पहुंचाया।
अमलेश कुमार 25 वर्ष पुत्र भगवान दास सरोज निवासी रामपुर ठाकुर दयाल अपने भाई की साली कोमल देवी पुत्री विद्यासागर निवासी मोनाई थाना मांडा़ इलाहाबाद को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग पर रन्नोपट्टी गांव के सामने पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे कोमल 15 वर्ष बाइक से गिरकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे चली गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर भागा और सड़क पर गाड़ी खड़ी करके जिगना थाने में घुस गया। सूचना मिलते ही जिगना पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी गाड़ी से दोनों को अस्पताल ले गई । जहां कोमल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है।