फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव

Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उप चुनाव
मड़िहान/राजगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायत व नगरीय निकाय के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विकास खंड राजगढ़ के सेमरा बरहो और पटेहरा कला के बहुती में प्रधान पद के लिए प्रात: सात बजे से शुरू मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। उप चुनाव में 66.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विकास खंड राजगढ़ के सेमरा बरहो में 68.51 प्रतिश मतदान हुआ। सुरक्षा के लिए पांच उपनिरीक्षक एवं 13 सिपाहियों की तैनाती की गई थी। चार बूथों पर 2563 में से 1756 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 713 पुरुष और 843 महिलाओं ने मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य मौजूद रहे। विकास खंड पटेहरा कला में उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया। विकास खंड पटेहरा क्षेत्र के बहुती ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद के लिए गुरूवार को भारी सुरक्षा बल के बीच शांतिपूर्वक मतदान हुआ। गुरूवार को पटेहरा कला में 65.03 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाया गया था, जिसमें प्राथमिक विद्यालय अटारी में तीन बूथ बनाए गए। प्राथमिक विद्यालय बहुती में दो बूथ, पंचायत भवन बहुती में एक बूथ पर चुनाव कराया गया। बहुती ग्राम सभा के 3094 मतदाताओं में 2012 वोट पड़े। जिसमें से 1038 महिलाओं और 974 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव तहसीलदार रामजीत मौर्य की निगरानी में हुआ। पीठासीन अधिकारी नौसादखान, रुद्रप्रताप सिंह, सत्यदेव यादव, राम सिंह, अंजन सिंह व कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed