फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रों पर दिखी सख्ती, 5970 छात्रों ने छोड़ी हिंदी परीक्षा

केंद्रों पर दिखी सख्ती, 5970 छात्रों ने छोड़ी हिंदी परीक्षा

Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
केंद्रों पर दिखी सख्ती, 5970 छात्रों ने छोड़ी हिंदी परीक्षा
परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को सख्ती के चलते हाईस्कूल के 5970 छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 16 छात्रों ने संगीत की परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में हुई इंटर व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा में पंजीकृत 725 विद्यार्थियोें में 28 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 6014 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की संगीत गायन और वादन की परीक्षा हुई जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। जिला प्रशासन की सख्ती और सीसीटीवी कैमरे के चलते नकल पर अंकुश लगा है। दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी, इंटर की संगीत और दूसरी पाली में इंटर व्यावसायिक शिक्ष की परीक्षा में कुल 6014 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 44982 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 39018 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट की संगीत गायन में पंजीकृत 134 में से 120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 14 ने परीक्षा छोड़ दिया। इंटर संगीत वादन की परीक्षा में पंजीकृत 65 में से 63 परीक्षा में शामिल हुए जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि मिश्री लाल इंटर कॉलेज मवैया, श्रीकृष्ण शारदा इंटर कॉलेज मवैया, आशीर्वाद इंटर कॉलेज, विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल और श्रीगीता स्वामी इंटर कॉलेज महुआरी कला का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंह के नेतृत्व में चौथे सचल दल ने विकास खंड मझवां के पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज, स्व.जटाधारी मेमोरियल इंटर कॉलेज आही, श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने मड़िहान क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने विंध्याचल क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज, महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी, चमेलादेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रभुनाथ इंटर कॉलेज छानबे और उप शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल चंद्रजीत सिंह यादव ने भदोही जनपद में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीमती प्रेमादेवी इंटर कॉलेज, कालिका इंटरमीडिएट कॉलेज कोरैइना, लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी का निरीक्षण किया। लवकुश इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों को कमरों में एक साथ बैठाने पर नाराजगी जताई। गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज के कक्ष चार और 16 में सीसीटीवी कैमरा ठीक नहीं मिला जिसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed