{"_id":"5a5e43f24f1c1b82268b4c2d","slug":"121516127218-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबी कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण का समापन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोवर्स रेंजर्स कैंप में मौजूद छात्राएं
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पीएस पांडेय ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर आती है और आत्मबल बढ़ता है। इससे भविष्य में आने वाली मुश्किलों से लड़ने में सहायता मिलती है।
शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया। रोवर्स-रेंजर्स के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट कमलेश द्विवेदी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। स्काउट प्रशिक्षक शम्भूनाथ सिंह, कुलदीप शुक्ल, संतोष कुमार सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ. रीता सिंह, रत्नेश वर्मा, रामबचन, धनंजय कुमार मौजूद रहे।