फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गिरते पारे ने गलन बढ़ाई, ठंड हवाओं ने किया जीना दुस्वार

गिरते पारे ने गलन बढ़ाई, ठंड हवाओं ने किया जीना दुस्वार

Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गिरते पारे ने गलन बढ़ाई, ठंड हवाओं ने किया जीना दुस्वार
कोहरे में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री
मिर्जापुर। जिले में बीते शुक्रवार से लगातार पड़ रहे घने कोहरे और गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को पूरे दिन बदली छाई रही। मंगलवार को दूसरे दिन भी धूप नहीं हुई। तापमान लुढ़क कर न्यूनतम आठ से सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान गिरने और सर्द हवाओं के चलते से ठंड बढ़ गई है और लोग अनावश्यक घर से निकलने से बच रहे हैं। कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

ठंड के चलते खासतौर से बुजुर्ग और बच्चे घरों में सिमट गए हैं। मंगलवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। साथ में सर्द हवाएं चलती रहीं। ड्यूटी पर जाने वाले लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपट कर निकले। गलन के चलते बाइक चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था लेकिन मंगलवार को पारा लुढ़क कर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के चलते गांवों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया लेकिन शहर में कई चौराहों पर अलाव नहीं जलने से लोगों को चाय की दुकानों का सहारा लेना पड़ा। आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों ने चाय पीने के बाद भट्ठी पर हाथ सेकने के बाद जा रहे थे। ठंड के चलते पशु पक्षी भी बेहाल हैं। प्रतिदिन उछल कूद करने वाले बंदर भी ठंड से शिथिल पड़ गए हैं। गलन भरी ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed