{"_id":"59de6c694f1c1b86698b5511","slug":"121507748969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड को मिला गांठ-फांस का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड को मिला गांठ-फांस का प्रशिक्षण
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड सीखड़ के स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय अनिवार्य बालचर योजना के तहत प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड को ध्वज शिष्टाचार, गांठ-फांस, बंधन, खोज चिन्ह, अनुमान लगाना, बीपी सिक्स, मोर्स, कैंप फायर आदि की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक व ट्रेनिंग काउंसलर अंकित कुमार सिंह ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड की 33 टोलियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रधानाचार्या सावित्री देवी ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षण व इतिहास पर प्रकाश डाला। बता दें कि अनिवार्य बालचर योजना के तहत प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस दौरान किरनबाला, शशि प्रभा, सुधा पांडेय, शैलेंद्र, प्रसंशा पाठक, आंचल तिवारी, वंदना, खुशबू, प्रतिज्ञा, प्रीति, साजिया, पूनम, नर्गिस, पूजा आदि शामिल रहे। कैलहट स्थित कमला नेहरू कन्या इंटर कॉलेज शिवशंकरी धाम में प्रशिक्षक मंजूू देवी ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ट्रेनर आराधना शुक्ला ने झंडा गीत, गांठ-फांस आदि का प्रशिक्षण दिया। वहीं नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज में मनोज नीलम व राजन सोनकर, जेसी कन्या इंटर कॉलेज में आरती कटियार व सुधारानी, गुरुनानक इंटर कॉलेज में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल व सुरेश बिंद ने प्रशिक्षण दिया।