फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धूमधाम से नगर मे निकली राम बारात

धूमधाम से नगर मे निकली राम बारात

Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से नगर मे निकली राम  बारात

विज्ञापन
अहरौरा। श्री बाल रामलीला समिति चौक के तत्वावधान में शुक्रवार की रात धूमधाम बारात निकाली गई । नगर में राम बारात का भव्य आयोजन किया गया । चौक स्थित शंकर जी के मंदिर से बारात शुरू हुई, जो सत्यानगंज, नईबाजार, से बस स्टेंड पहुंची जहां से बारात तकिया, टिकरा खड़ंजा, सम्मेतर, अहरी, से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची ।

पुष्पों से सुशोभित अलग अलग रथ पर सवार प्रभु राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न,और गुरु विश्वामित्र पर जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा किया और आरती उतारी । हर कोई बारात उत्सव के दौरान प्रभु राम के दर्शन को लालायित दिखे । बैंड बाजे और रोड लाइट के साथ निकली राम बारात और उसमे शामिल देवगण और चारो भाईयो के प्रतिरूपों की छटा देखते ही बन रही थी । प्रभु के बारात में शामिल लोग डीजे के धुन पर रास्ते भर थिरकते नजर आए । बारातियों के लिए नगर में जगह जगह आस्थावान लोगों द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी । रात्रि लगभग दस बजे नगर भ्रमण के बाद बारात वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहां मौजूद महिलाओ द्वारा द्वारपूजन किया गया । इसके बाद पुजारी नकुल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी विवाह संपन्न कराया गया । महिलाओं ने कन्यादान की लीला मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सोहर गाया । प्रांगण में मौजूद लीलाप्रेमियों के बीच कुलावा का वितरण किया गया । अध्यक्ष कुमार आनंद ने अगले वर्ष से बाल रामलीला समिति की ओर एक गरीब कन्या के विवाह कराने का निर्णय से लोगों को अवगत कराया । विवाह के दौरान होने वाला पूरा खर्च कमेटी की ओर से उठाया जाएगा । इस दौरान रवींद्र नाथ,अशोक चौरसिया,गोपाल दास गुप्ता,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,कन्हैया,विपिन,भारत भूषन,कामेश्वर,विशाल ,सौरभ,सहित सैकड़ो बाराती शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed