{"_id":"59c6b3434f1c1b28688b62f5","slug":"121506194243-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल मेला राजकीय मेला घोषित की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल मेला राजकीय मेला घोषित की तैयारी तेज
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेले को इलाहाबाद के कुंभ की तरह अब राजकीय मेला घोषित करने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने 13 अक्टूबर तक इस बाबत प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। इसकी घोषणा सरकार की वेबसाइट पर भी कर दी गई है।
मिर्जापुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जून को विंध्याचल धाम को विकसित करने का आश्वासन दिया था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मुलाकात कर मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इसका आश्वासन भी दिया था। शनिवार 23 सितम्बर को उत्तर प्रदेश सरकार के वेबसाइट पर इस आशय की सूचना देखने को मिली। शासन ने विंध्याचल मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए जिला प्रशासन से पहले भी एक प्रस्ताव मांगा था, जिसे भेज दिया गया है। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने बताया कि शासन से एक पत्र आया था, जिसमें विंध्याचल मेले को राजकीय मेला घोषित करने के बार में रिपोर्ट मांगा गई थी। प्रस्ताव भेजा दिया गया है। शासन उस पर विचार कर रहा है।