फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देश के बड़े अस्पताल जैसे सुविधा मिलेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस में

देश के बड़े अस्पताल जैसे सुविधा मिलेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस में

Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
देश के बड़े अस्पताल जैसे सुविधा मिलेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस में
विज्ञापन

मिर्जापुर। रेल पटरी पर चलता-फिरता अस्पताल 28 अगस्त को जिले में आ रहा है। सभी चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफ लाइन एक्सप्रेस मिर्जापुर रेलवे स्टेशन 18 सितंबर तक मिर्जापुर स्टेशन पर रुकेगी, जिसमें मरीजों का इलाज किया जाएगा। पथरी, हार्निया, कटे तालू एवं होठ के अलावा दिव्यांगों का आपरेशन किया जाएगा। कैंसर व एड्स के रोगियों का भी उपचार होगा।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर लाइफ लाइन एक्सप्रेस 28 अगस्त को आएगी। 29 अगस्त से 18 सितंबर तक मरीजों का इलाज करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश यादव ने बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस में पीजीआई व एम्स आदि अस्पतालों जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों की बेहतरीन टीम साथ होगी। ट्रेन के अलावा मंडलीय चिकित्सालय के नये भवन में भी आपरेशन थिएटर को दुरुस्त किया जा रहा है। वहां भी आपरेशन होंगे। मरीजों को भर्ती की सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बताया कि लोग यहां अपनी बीमारियों का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

लाइफलाइन एक्सप्रेस वातानुकूलित ट्रेन है। उसके दो ऑपरेशन थिएटर में पांच ऑपरेटिंग टेबल, एक स्टरलाइजेशन एरिया, मरीजों के लिए दो रिकवरी रूम हैं। इसके अलावा जेनरेटर, पेंट्री कार, भंडार, चिकित्सा स्टाफ के लिए आवास हैं। इसके अलावा चिकित्सा के सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरा भी लगा है, जिसके जरिए आपरेशन का लाइव प्रसारण किया जा सकेगा। इसमें सर्जन, फिजीशियन, आंख, न्यूरों सर्जन, हड्डी रोग के विशेषज्ञ, चर्म रोग, बाल रोग विशेषज्ञ रहेंगे। इसके अलावा परिवार स्वास्थ्य जागरुकता एवं परामर्श केंद्र भी होगा। मोतियाबिंद रोगियों का 29 से एक सितंबर तक, कान का छह से नौ सितंबर, कटे होंठ और हड्डी का 13 व 14 सितंबर, कैंसर का 30 अगस्त से 12 सितंबर, परिवार स्वास्थ्य जागरुकता व परामर्श का दो से आठ सितंबर, मिर्गी का आठ व नौ सितंबर, दांत रोग का 12 से 18 सितंबर तक इलाज किया जाएगा। यहीं नहीं टीम मंडलीय चिकित्सालय के बगल में बन कर तैयार 145 बेड के चिकित्सालय में आकर मरीजों का जांच करेगी और आपरेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed