{"_id":"6849ceb4ca4832073804f984","slug":"12-vehicles-seized-in-illegal-mining-six-drivers-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135064-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अवैध खनन में 12 वाहन सीज, छह चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अवैध खनन में 12 वाहन सीज, छह चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौरा। जरगो जलाशय से सटे रामपुर ढबही स्थित पत्थर की खदान में अवैध खनन की शिकायत पर मंगलवार की रात एसडीएम ने खनिज और पुलिस विभाग की टीम के साथ छापा मारा। मौके पर मिले एक दर्जन वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं, छह चालक गिरफ्तार किए गए।
जरगो बांध से सटे पहाड़ों पर खनन प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बांध से सटे पहाड़ों पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम चुनार राजेश वर्मा ने खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अजय सेठ के साथ रात में छापा मारा। मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त दो पोकलेन, पांच डंपर, पांच ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें सीज कर लिया गया। वहीं, दह चालकों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच कई लोग भाग गए।
मप्र, सोनभद्र और फूलपुर के हैं ड्राइवर
पुलिस ने ड्राइवर रामसूरत सिंह निवासी नैकहवा सिंगरौली मप्र, महेश निवासी डाला चोपन सोनभद्र, मनोज, संतोष निवासी फूलपुर और गंगानगर के संजय और वन इमलिया के विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि खान निरीक्षक बृजेश गौतम की तहरीर पर अवैध खनन के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।