फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   119 got appointment letter in 69 thousand teacher recruitment

69 हजार शिक्षक भर्ती में 119 को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
119 got appointment letter in 69 thousand teacher recruitment
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर एक सौ 19 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति पत्र पूर्व में हुई 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में शेष बचे पात्र अभ्यार्थियों को दी गई। न्युक्ति पत्र वितरण समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया, इस दौरान कम्पोजिट विद्यालय मुंहकुचवां की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सभी अपनी योग्यता और मेहनत से चयनित हुए हैं। ऐेसे में आप का दायित्व बनता है कि बच्चों को भी अपनी तरह बनाए। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अद्वितीय योगदान रहा है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विद्यादान को सबसे बड़ा दान बताया बोले प्राथमिक स्कूल बच्चों के जीवन की पहली सीढ़ी होती है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान में पिरोकर बच्चों के जीवन को उज्ज्वल बनाते है। बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि तृतीय काउंसलिंग के तहत जिले में 119 शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम काउंसलिंग में 530, द्वितीय में 542 एवं तृतीय में 119 की नियुक्ति की गई। इस तरह से 69 हजार की भर्ती के तहत जिले में अबतक 1191 अध्यापकों की तैनाती की गई। कार्यक्रम में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, सासंद प्रतिनिधि धनंजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस उपस्थित रहे। संचालन खंड शिक्षा अधिकारी शंशाक शेखर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में जीआईसी प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ, सभी खंड शिक्षा अधिकारी के साथ नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed