फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीएम ने इलाहाबाद से मुगलसराय तक किया विंडो निरीक्षण

जीएम ने इलाहाबाद से मुगलसराय तक किया विंडो निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जीएम ने इलाहाबाद से मुगलसराय तक किया विंडो निरीक्षण
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इलाहाबाद से पंडित दीन दयाल उपाध्याय खंड का विंडो ट्रेनिंग कर स्टेशनों की स्थिति देखी। उन्होंने नैनी, भीरपुर गैपुरा में नवनिर्मित अंडरब्रिज को देखने के बाद मिर्जापुर स्टेशन के भोजनालय में मानक के अनुरूप भोजन नहीं बनाए जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। रेलवे कालोनी में मौजूद पानी की समस्या को दूर करने को कहा। महाप्रबंधक ने नैनी, भीरपुर मेजा रोड पर बन रहे ओवर एवं अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया। मेजा रोड गैपुरा के मध्य स्पीड रन का परीक्षण किया। गैपुरा वार्ड में संमपार 12 एवं गैपुरा स्टेशन,दूर संचार के लिए स्थापित उपकरणों को देखा। गैपूरा स्टेशन पर नवनिर्मित शौचालय का उददघाटन किया। गैपूरा विरोही के मध्य कर्व से आठ ए का निरीक्षण किया। विंध्याचल स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी और सीसी टीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का उदघाटन करते हुए पूरे स्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया। मिर्जापुर में स्टेशन,यार्ड, कालोनी एवं हास्पिटल तथ्रा ओएचई डिपो को देखा। रेलवे अस्पताल एवं इंजीनियरिंग का कार्य बेहतर पाए जाने पर दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया। प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद भोजनालय एवं स्टाल का निरीक्षण किया। जहां मानक के अनुरूप भोजनालय नहीं मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। प्लेटफार्म पर काउंटर लगाकर सामान बेचने पर नाराजगी जताई। डगममपुर में स्पीड ट्रेन के स्पीड केे देखते हुए वहां बने शौचालय का उददघाटन किया। चुनार में आरपीएफ बैरक का शुभारंभ किया। सभी स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, सेफ्टी उपकरण, रजिस्टर का रख रखाव,अग्निशमन यंत्र तथा स्टेशन पर स्वच्छता के साथ बिजली व्यवस्था आदि को देखा। शास्त्री उद्यान मिर्जापुर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान डीआरएम अमिताभ, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक अमिताभ ओझा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश गर्ग, पीआरओ सुशील गुप्ता, आरपीएफ कंपनी कमांडर सत्येंद्र यादव, जीआरपी प्रभारी केदारनाथ मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed