{"_id":"5c266bfcbdec2256d6424dca","slug":"11546021884-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के आमने सामने टक्कर में चालक की मौत ट्रक मालिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के आमने सामने टक्कर में चालक की मौत ट्रक मालिक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास गुरुवार की रात करीब 12 बजे दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर के चलते एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि साथ में मौजूद ट्रक मालिक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज जनपद के थाना मांडा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राममूर्ति (33) पुत्र श्यामधर गांव के ही सुनील मौर्या का ट्रक चलाता था। गुरुवार को मड़िहान से गिट्टी लेकर जौनपुर जनपद में गिराने गया था। उसके साथ ट्रक मालिक सुनील भी मौजूद था। शाम करीब छह बजे वह जौनपुर जनपद से मिर्जापुर के लिए चला था। सात बजे मिर्जापुर पहुंचा, जहां खाना खाने के बाद घर के लिए रवाना दोनों घर के लिए निकले। रात करीब 12 बजे ट्रक जैसे ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान राममूर्ति और बगल में बैठा ट्रक मालिक सुनील घायल हो गए। देर रात राहगीरों की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने केबिन में फंसे चालक और ट्रक मालिक को बाहर निकालकर आननफानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सक ने चालक राममूर्ति को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राममूर्ति को दो बेटियां हैं।