{"_id":"5b6de4614f1c1bb9478b4a78","slug":"11533928545-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में अनियमितता की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में अनियमितता की हो जांच
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के कुशहां व दुबानी ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की और इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कहा कि ग्राम प्रधान की ओर से विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। सदस्य विश्वनाथ ने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की ओर से गांवों में विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। उनके द्वारा विकास कार्य चकरोड, मिट्टी कार्य, खड़ंजा, इंटर लाकिंग, आवास, पक्की नाली, हैंडपंप मरम्मत आदि कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। प्रधान द्वारा आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से 10 हजार लिया जा रहा है। अपात्र व्यक्तियों को पात्र बनाकर आवास दिया जा रहा है। इस दौरान सदस्य श्याम सुंदर, राम दास, निशा देवी, जय शंकर, सत्येंद्र कुमार यादव, शकुंतला देवी, शीला देवी, वीरेंद्र कुमार, माधुुरी, इंद्रजीत कुमार यादव आदि ने अनियमितता की जांच की मांग की है।