{"_id":"5b620a434f1c1bc57a8b7b97","slug":"11533151811-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्लाक के गांवो में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्लाक के गांवो में चला सफाई अभियान
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बरसात के मौसम में गांवो में साफ-सफाई व्यवस्था मुकम्मल रखने को लेकर एडीओ पंचायत सिटी ने कमर कस ली। न्याय पंचायत वार ग्राम पंचायत में बुधवार को खुद गांवों में डटकर साफ-सफाई कराई।
चलाए गए सफाई अभियान में नगर की भांति देहातों के लिए एडीओ पंचायत सिटी विजय कुमार मौर्य ने बीस सफाई कर्मियों की टोली गठित कर बरकछाकला पहुंचे जहां पंचायत भवन, विद्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। सिटी विकास खंड के हरिहरपुर बेदौली, सण्डवा, दुबरा पहाड़ी में चलाए गए अभियान के दौरान गांव में प्रवेश वाले रास्तो के अलावा अन्य रास्तों के किनारे बरसात के कारण हुए जल जमाव को देखते हुए रास्ता बना जल निकासी कराई गई। चलाए गए अभियान के दौरान एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। एडीओ पंचायत ने कहा कि घरों के आसपास हुए गंदे जल जमाव के कारण जहां प्रदूषण का खतरा बना रहता है वहीं ऐसे पानी में मच्छर पलते हैं। ग्रामीणों से कहा कि अपने घरों के आसपास किसी भी दशा में गंदे पानी इकठ्ठा न होने दें। सफाई अभियान के बावत उन्होंने कहा कि सिटी विकास खंड के समस्त न्याय पंचायत वाले गांवों में सफाई अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गांवों की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई हैं।