फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्यधाम में उतरेगा सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़न खटोला

विंध्यधाम में उतरेगा सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़न खटोला

Tue, 03 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विंध्यधाम में उतरेगा सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़न खटोला
अमित शाह के आगमन के लिए विंध्याचल में हेलीपैड तैयार करते मजदूर
विंध्याचल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जुलाई को विंध्याचल आएंगे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को हैलीपैड और होटल में सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आसपास के इलाकों का भी निरीक्षण किया। शीर्ष नेताओं के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकाप्टर बुधवार की सुबह 11 बजे विंध्यधाम के गोसाई पुरवा में बने हैलीपैड पर उतरेगा। मंगलवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय समेत नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के साथ भाजपा पदाधिकारियों की टीम ने हैलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मिलकर हेलीपैड का निरीक्षण किया। अमरावती चौराहे पर स्थित अभिनव होटल व संदीप इंटरनेशनल होटल में शीर्ष नेताओं के ठहरने, भोजन के साथ बैठक हाल को भी देखा। उधर, अष्टभुजा पहाड़ बने हैलीपैड पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा का हेलीकाप्टर उतरेगा। इस हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम हेलीपैड से विंध्याचल मंदिर और होटल 16 वीआईपी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे। काफिले में जैमर के अलावा तीन एंबुलेंस भी रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था भी दुरुस्त की है। कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में स्थिति से निबटने के लिए मंडलीय चिकित्सालय को सेफ जोन बनाया है। इसके लिए दो कैंसीडेंसी रोड बनाए गए हैं। इनमें आपात स्थिति में विंध्याचल इमामबाड़ा से होते हुए वासलीगंज और विंध्याचल से अमरावती होते हुए जंगीरोड के रास्ते बरौधा भरूहना मार्ग से होते हुए एंबुलेंस चिकित्सालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed