फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11,514 reserved posts looted across 22 recruitment drives: SP

22 भर्तियों में 11514 आरक्षित पदों की हुई लूट : सपा

Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
11,514 reserved posts looted across 22 recruitment drives: SP
पत्रकार वार्ता करते देवी प्रसाद चौधरी।  संवाद
मिर्जापुर। 22 भर्तियों में 11514 से अधिक आरक्षित पदों की लूट हुई है। यह आरोप लगाया है सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने। वह मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडीए ऑडिट जारी किया गया है। जिसे गांव-गांव पहुंचाया जाएगा। ताकि मतदाताओं को संविधान में मिले अधिकारों के कथित उल्लंघन की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सप्ताह भर में इसे गांव-गांव पहुंचाएंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत के बजाय 3.86 प्रतिशत आरक्षण मिला। जिससे 23.14 प्रतिशत हानि हुई। एससी वर्ग को 4.8 प्रतिशत हानि का दावा किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी भर्ती में लगभग 20 हजार सीटों के कथित घोटाले की बात कही। सरकार ने 2022 के चुनाव के बाद 6800 पदों की अतिरिक्त चयन सूची जारी कर आरक्षण में सुधार स्वीकार करने का दावा किया। इसके अलावा एसटी वर्ग के 1133 पद खाली छोड़ने कुल 7933 आरक्षित पदों की हानि का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर 90 दिनों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाएगा और जातीय जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में सपा के वोट प्रतिशत बढ़ने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर वोट बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि बुलडोजर का प्रयोग गैर बराबरी खत्म करने के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed