फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कोटेदार के घर में ही मिले चार कार्डधारी

कोटेदार के घर में ही मिले चार कार्डधारी

Thu, 14 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के घर में ही मिले चार कार्डधारी

विज्ञापन
जिगना। ग्राम पंचायत बिहसडाखुर्द के यादवपुर में एसडीएम सदर आईएएस अरविंद कुमार चौहान ने चौपाल लगा कर जनसमस्याओं को सुना ।गांव में आवंटन की जमीन को गलत तरीके से कास्तकारी जमीन में नापने की शिकायत पर मौके पर जाकर नाप करा कर मामले का निस्तारण कराया ।कोटेदार के खिलाफ घर में ही चार कार्ड बनाने की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक दिलीप पांडेय को जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया ।चौपाल के दौरान एसडीएम ने प्रधान हिंछलाल द्वारा रिबोर की गलत सूची आने की शिकायत पर जल निगम के जेई को सही जगह पर 25 दिसंबर तक रिबोर करने का निर्देश दिया ।ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप कुमार यादव को राशन कार्डों के सत्यापन व सर्वे करने का निर्देश दिया ।चौपाल के दौरान शौचालय आवास पेंशन पेयजल आदि की जानकारी ग्रामीणों से ली गई । यादवपुर में जमीन विवाद अधिक रहे इससे पूर्व लेखपाल की खामियां उजागर हुईं ।एसडीएम ने लेखपाल को गलत आवंटन करने पर फटकार लगाई ।चौपाल में तहसीलदार सदर विकास पांडेय अवनीश यादव, एडीओ सहकारिता, प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार सिंह, आपूर्ति निरीक्षक दिलीप पांडेय, डिप्टी सीएमओ डा. यूएस लाल, बबलू चौबे अवर अभियंता बिजली आलोक ओझा, प्रधान हिंछलाल सहित लेखपाल कानूनगो, जल निगम के अवर अभियंता मौजूद रहे ।इसके उपरांत एस डी एम ने नरोइया व मछहा मे स्थल निरीक्षण कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed