{"_id":"59c55e044f1c1bad688b5e2b","slug":"11506106884-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से गायब मिले 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से गायब मिले 2
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है। शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 22 व 23 सितंबर को जांच अभियान शुरु किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में चले अभियान में 281 शिक्षामित्र गायब मिले। गायब शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
जिले के प्राइमरी स्कूलों में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एनपीआरसी सहित अन्य अधिकारियों ने एक साथ अभियान चला कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खास कर स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को भेजा गया है। बीएसए ने बताया कि जांच के दौरान पहाड़ी में 21, सीखड़ में तीन, छानबे में 22, नगर पालिका में दो, कोन में चार, मड़िहान में 41, राजगढ़ में 41, हलिया में 63, सिटी में 14, नरायनपुर में 11, जमालपुर में तीन, मझवां में एक और लालगंज में 55 शिक्षामित्र स्कूलों से गायब मिले।
विज्ञापन