{"_id":"59c409d14f1c1b27688b5bce","slug":"11506019793-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगपुर में हुआ कैडटों के दल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगपुर में हुआ कैडटों के दल का स्वागत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कैलहट। इलाहाबाद से गाजीपुर नौका अभियान लेकर जा रहे कैप्टन बी भट्टाचार्य के नेतृत्व मे बीएचयू वाराणसी के एनसीसी कैडटों का दल गुरुवार दोपहर ढाई बजे गांगपुर घाट पर पहुंचा। इस दौरान ग्राम प्रधान रीता देवी के नेतृत्व में लोगों ने दल का स्वागत किया। इस अभियान में 25 छात्राओं और 35 छात्रों समेत कुल 80 सदस्य शामिल हैं।
कैप्टन बी भट्टाचार्य ने बताया कि गंगा की सफाई के लिए जागरुकता व गंगा किनारे गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ सहित सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना है। दल के सदस्यों ने गांगपुर में रैली निकाल लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, स्वच्छता, शौचालय का प्रयोग आदि के बारे में जागरूक किया। रैली में कैडटों ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए चल रहे थे। दल के सदस्य सरदार पट ेल इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम कर सुबह छह बजे अगले पड़ाव अस्सी वाराणसी के लिए रवाना हुआ। भारतीय नौसेना यूनिट वाराणसी के लेफ्टिनेंट कमांडर रितेश कुमार राय, लेफ्टिनेंट कमांडर अनुराग सिंह, पीओ अर्जुन सिंह, पीआर शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, मान सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।