{"_id":"59aafb774f1c1bf5278b4eb8","slug":"11504377719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ने वाले शोहदों की अब खैर नही....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़ने वाले शोहदों की अब खैर नही....
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवा। स्कूलों के बाहर व आते जाते लड़कियों को छेड़ने वाले शोहदों को जूडो-कराटे के पंच झेलने पड़ेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां में शोहदों से निपटने के लिए छात्राओ को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जूडो कराटे सीख बालिकाएं आत्म निर्भर और खुद की सुरक्षा कर सकेंगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना आरंभ किया गया है। इसके तहत कछवां राजकीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। छात्राएं जूडो रुचि लेकर सीख रही हैं। उनको विपरीत जिले में प्रशिक्षण अगस्त माह से प्रारंभ किया जा चुका है। राजकीय कन्या विद्यालय कछवां में लड़कियां इसे बहुत रुचि से सीख रही है। प्रशिक्षक अश्वनी कुमार पांडे और विनय कुमार चौरसिया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया की छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण बड़ी उत्सुकता दिखा रही हैं अभी तक उन्हें कमीज पकड़ने, कलाई पकड़ने, गला पकड़ने, सिर पर मारने, सामने से पंच करने आदि की जानकारी के बारे में बताया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में तीन-तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।