{"_id":"599b28784f1c1b887e8b48b1","slug":"11503340664-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य को सामने रखने पर ही मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य को सामने रखने पर ही मिलेगी सफलता
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित एक लॉज में रोटरी क्लब डायमंड का दूसरा पदग्रहण समारोह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क्लब द्वारा चुने गए सेवा के विषय पर आधारित ‘बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ’ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पूर्व सचिव केके पांडे ने क्लब की योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह में सचिव अनंतराज भंडारी ने कहा कि पल्स पोलियो के बाद चलाई जाने वाली लिटरेसी योजना को सफल बनाने के बारे में बताते हुए कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोल कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा तथा परीक्षा करा कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। टीच-वन इच-वन मिशन को कामयाब बनाने के लिए क्लब अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को सामने रख कर कार्य करने पर ही सफलता हाथ लगती है। उन्होंने कहा कि क्लब के उद्देश्य फेलोशिप और मानवता दोनो के साथ होने पर ही कोई भी संगठन आगे बढ़ता है। कामयाबी के लिए दोगुनी शक्ति के साथ काम करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्लब नया जरूर है लेकिन हमारे पास अनुभव पुराना है। उन्होंने युवा सदस्यों से आगे आने का आहवान किया। पदग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष ने चार्टर मेंबरों को पिन देकर उनका सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष अधिराज दत्त ने बुके देकर की। इस अवसर पर पंकज खत्री, इंदू गुप्ता, अब्दुल्लाह खान, के.के. पांडे, विजय मिश्रा, शमा नवाज, आफाक, अरुण टंडन, अनुपमा पांडे, सुनील सिंह, एमपी विश्वकर्मा, एसएच श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।