{"_id":"5c6316cebdec22738004f6ac","slug":"111549997774-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत में तैयार हो शौचालयों में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त न की जाएगी। उक्त बातें जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में सहायक विकास अधिकारियों पर नकेल कसते हुए कहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सिटी, छानबे, राजगढ़ व पहाड़ी विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत ए 03 एवं एलओबी से तैयार हो रहे शौचालयों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कम प्रगति पाए जाने वाले विकास खंडो के सहायक विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने दस दिन के अंदर ऐसे शौचालयों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा अगली समीक्षा बैठक के दौरान कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत के खिलाफ कार्रवाई किए जाएंगे। बैठक में एडीओ पंचायत सिटी पीके सिंह, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी अक्षैवरनाथ यादव, तरुण भारती, बीसी मनीष पांडेय के अलावा संबंधित ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान मौजूद रहे।