{"_id":"5b5f5f1d4f1c1b466d8b7cdc","slug":"111532976925-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़खानी के आरोपी युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़खानी के आरोपी युवक को भेजा जेल
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम घर में अकेली काम कर रही एक युवती से पड़ोसी के एक रिश्तेदार युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। युवती के शोर पर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई जहां पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया । सोमवार की आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
युवती के परिवार के सदस्य धान की रोपाई करने के लिए खेत पर गए थे। लड़की के घर में अकेले थी। इसकी जानकारी होने पर पड़ोस में रिश्तेदारी में आया एक युवक घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और युवक को पकड़े कर उसकी पिटाई की। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दिया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से मनचले युवक को छोड़ाकर थाने लाई। पीड़ित युवती के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध घर में घुसकर जबरन छेड़खानी करने की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक राजकुमार (40) पुत्र बीरबल निवासी अलहुआ अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया।