फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक दिन में दो अतिरिक्त काउंटर से एक लाख

एक दिन में दो अतिरिक्त काउंटर से एक लाख

Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एक दिन में दो अतिरिक्त काउंटर से एक लाख
मिर्जापुर स्टेशन पर लगी टिकट वेडिंग मशीन
विन्ध्याचल। विंध्यधाम में विशेष पर्व पर खोले जाने वाले अतिरिक्त काउंटरों से रेलवे को काफी फायदा हुआ है। रेलवे को शुक्रवार को खोले गए दोनों काउंटरों से एक लाख 89 हजार रुपये की कमाई हुई है। आमदनी अच्छी होने पर रेल प्रशासन ने इसे आगे जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्टेशन विंध्यधाम धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। खासकर विशेष पर्व पर उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैँ। इसको देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने इन विशेष पर्वों पर अतिरिक्त काउंटर खोलकर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शुक्रवार को रेल प्रशासन ने मुंडन व जनेव संस्कार के विषेेश पर्व पर दो अतिरिक्त काउंटर खोला। जिसमें एक जनरल तथा एक आरक्षण काउंटर शामिल है। इस तरह रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कुल चार काउंटरों से यात्रियों को टिकट वितरण किया गया। खोले गए दोनों अतिरिक्त काउंटरों से रेलवे को एक लाख 89 हजार रुपये की कमाई हुई है। जबकि पुराने दोनों काउंटरों पर सवा लाख रुपये की आमदनी हुई है। रेलकर्मियों ने बताया कि जिस तरह मुंडन संस्कार के अवसर पर भीड़ हुई है उस तरह की भीड़ नवरात्र में भी नहीं हुई है। बताया कि नवरात्र के दौरान 64 लाख 79 हजार 919 रुपये की आमदनी हुई है। जो पिछले साल की अपेक्षा दस लाख रुपये इस साल अधिक है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षक अधिकारी घनश्याम पाठक ने बताया कि नवरात्र के दिनों में 64 लाख 79 हजार 919 की आमदनी हुई थी। मुंडन कार्यक्रम के दौरान एक दिन में दो अतिरिक्त काउंटर से एक लाख 89 हजार रुपये की आमदनी है जो अपने आप में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed