फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बर्फीली हवा से सहमे लोग, भाष्कर के नही हुए दर्शन

बर्फीली हवा से सहमे लोग, भाष्कर के नही हुए दर्शन

Tue, 02 Jan 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवा से सहमे लोग, भाष्कर के नही हुए दर्शन
कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन चालक

विज्ञापन
पारा गिरा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड
मिर्जापुर। सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड के चलते बहुत से नववर्ष के पहले दिन सोमवार को लोग ठिठुरे नजर आए। इस सीजन में आज सबसे अधिक ठंड रही। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड व गलन से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। धूप नहीं होने से पशु पक्षी भी ठंड से बेहाल रहे। दोपहर तक कोहरा रहा जिससे ट्रेने विलंबित हुईं। मंडलीय अस्पताल में ठंड से पीड़ित मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा।
कोहरे और धुंध के चलते सोमवार को धूप नहीं हुई। ठंड के चलते गर्म कपड़ों के बाजार में स्वेटर, टोपी, शाल, मफलर आदि की खरीददारी करने वालों की भीड़ लगी रही। ठंड से राहत के लिए लोग चाय की दुकानों पर लोग चुस्कियां लेते रहे। दिन में चाट पकौड़ी की दुकानें भी गुलजार रहीं। गलन से राहत के लिए चौराहों पर अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। चाय के दुकानदारों ने अलाव जलाया था जिससे राहगीरों को राहत मिली। नगर में ठंड से जनमानस को राहत मिल सके इसके लिए नगर पालिका परिषद चुनार की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना, गोलाबाजार, चौक बाजार, बालूघाट, टेकौर तिराहा, दरगाह शरीफ, आटो स्टैंड, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया गया है।
विज्ञापन

कछवां संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र कुछ चिन्हित जगहों को छोड़ कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि कड़ाके की ठंड में स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दराज से गर्भवती महिलाएं आती हैं, उनके साथ परिजन भी आते हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत मात्र पांच स्थानों पर ही अलाव जलाने की व्यवस्था कर पाई है। अलाव के अभाव में व ठंड बढ़ने से लोग कांप रहे हैं। चेयरमैन पीके यादव ने बताया कि रविवा शाम से ही सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दिया गया है। इसके अलावा जहां भी जरूरत पड़ेगी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। अहरौरा संवाददाता के अनुसार हाड़कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य ने क्षेत्र के 56 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को दुर्गा पहाड़ी स्थित सामुदायिक भवन से पांच सौ गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर ठंड से बचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed