फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सहकारिता चुनाव को लेकर हुआ मंथन

सहकारिता चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Sun, 31 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव को लेकर हुआ मंथन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लोहिया ट्रस्ट में जिला समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। जिसमें वर्ष 2017-18 के लिए प्रदेश में हो रहे सहकारिता चुनाव के प्राथमिक सहकारी समिति और सहकारी बैंक के चुनाव पर चर्चा की गई। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को मिर्जापुर और पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को सोनभद्र के लिए प्रभारी नामित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और सहकारिता से जुड़े लोगों के साथ बैठक करके रणनीति बनाया। बैठक में पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने प्राथमिक समिति से लेकर बैंक एवं सहकारी समितियों के एवं अन्य सहकारी संस्थानों के चुनाव को गंभीरता से लड़ने और उसमे विजय हासिल करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष सोनभद्र विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, पूर्व विधायक भाईलाल कोल, सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश दूबे, रूबी प्रसाद, हिदायत उल्ला खां, बाबूलाल यादव, रोहित शुक्ला, गुलाबचंद्र, मो जामिन, स्वामी शरण दूबे, जवाहिर मौर्य, घनश्याम कोल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed