{"_id":"5a46936d4f1c1b86698c47cb","slug":"111514574701-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण में कमी लाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण में कमी लाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। शबरी संकल्प अभियान के तहत गुरूवार को ब्लॉक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सात सौ कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं, एनम, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधानों एवं कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आरएन सिंह ने बताया कि दिसंबर 2018 तक कुपोषित बच्चों की संख्या में दो प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कुपोषण दूर करने के लिए छह विभाग बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास, खाद्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग एक साथ मिल कर गावों में कुपोषण दूर करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, सीडीपीओ आरएन सिंह, चिकित्सक आनंद सिंह, एडीओ पंचायत द्वय प्रदीप कुमार सिंह एवं रविकांत ओझा, सुपरवाइजर चंद्रकांता, चंद्रावती, चिंता, कंचन, सावित्री, मालती सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।