फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लफत में दिल है बेकरार ऐ शनाउल्लाह पिया

लफत में दिल है बेकरार ऐ शनाउल्लाह पिया

Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
लफत में दिल है बेकरार ऐ शनाउल्लाह पिया

विज्ञापन
मिर्जापुुर। नगर के छोटा मिर्जापुर स्थित सिपाही बाबा के आवास पर सत्रहवां सलाना उर्स शानो शौकत के साथ मनाया गया। हजरत ख्वाजा सूफी शनाउल्लाह शाह हसनी कादरी चिश्ती अबुल उलाई जहांगीरी अलैहरहमा के उर्स के मौके पर नातिया मुशायरे का भी आयोजन किया गया। सलाना उर्स में दूर दराज से आए शायरों व कौव्वालों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किये।

उर्स के मौके पर नातिया मुशायरा का शज्जादे सूफी शमसुद्दीन नूरी शनाई हसनी कादरी, हाजी निजामुद्दीन नूरी कादरी, सूफी कमरूद्दीन नूरी कादरी, सूफी शहाबुद्दीन नूरी कादरी, मास्टर जलालुद्दीन नूरी कादरी ने हल्कैया जिक्र फातिया के साथ नातिया मुशायरे का आगाज किया। बाहर से आए कलाकारों ने अपना कलाम पेश किया। इसमें कलीम नूरी ने उलफत में दिल है बेकरार, इश्तियाक ने कोई माने या ना माने तेरे दर पे ऐ सिपाही बाबा, मैशर भारतगंजी ने इतना प्यारा दोस्तों से सबसे है निराला चेहरा मेरे सरकार का, रहमत ने मेरे शनाउल्लाह पिया दो हमको सहारा, जावेद ने जरा पढ़के सल्ले अल्लाह या मोहम्मद जैसी एक से एक नातिया मुशायरे में कलाम पेश किया। इसके अलावा शायर मुश्ताक, मोइनुद्दीन, हाफीज रियाज, अफरोज एवं कमर ने भी जोरदार कलाम प्रस्तुत किये। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सिपाही बाबा के आवास पर उपस्थित भक्त एक ही रंग मे नजर आए। उर्स के मौके पर हिंदू व मुसलमान नातिया मुशायरे का लुत्फ उठाया। नातिया मुशायरा का दौर पूरी रात चलता रहा। ठंड के मौसम में भी लोग टस से मस नही हुए। कौव्वालों ने भी अपनी कौव्वाली से लोगों को अपनी जगह से उठने नही दिया। उर्स में लंगर की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सिपाही बाबा के उर्स के मौके पर आपसी भाईचारा व अमन चैन की दुआ की गई। उर्स के मौके पर डा. बीयू अंसारी, इस्तियाक, मोहम्मद हसन सम्सी, नूर हसन, मोहम्मद हलीम, मुुश्ताक गाजीपुरी, डा. मुमताज एवं नूर हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed