{"_id":"59c954604f1c1b9e538b45dd","slug":"111506366560-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को गणित व विज्ञान पढ़ाने के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को गणित व विज्ञान पढ़ाने के दिए सुझाव
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीआरटी की तीन सदस्यीय टीम विकास खंड सीखड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया पहुंची। टीम के सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाए जाने वाले विज्ञान और गणित विषय की बारीकी से जानकारी लिया। साथ ही बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार गणित व विज्ञान पढ़ाने पर जोर दिया, जिससे वह गणित के कठिन से कठिन सवालों को आसानी से हल कर सकें।
एनसीआरटी की प्रो. सुनीता, प्रो. जीतेंद्र प्रसाद और अमित कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवैया में बच्चों से गणित और विज्ञान के सवालों को पूछा। बच्चों द्वारा प्रश्नों का जवाब देने पर प्रसन्नता जताया। शिक्षिक निराशा सिंह ने स्कूल में कराए जा रहे शिक्षण और विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों को खेलकूद सहित अन्य विधियों से पढ़ाया जाता है। जिससे बच्चों अच्छी तरह से ज्ञानार्जन कर सके। विज्ञान शिक्षक वीरेंद्र सिंह और गणित शिक्षिका संध्या सिंह ने शिक्षण के बारे में टीम के सदस्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने टीम के सामने बच्चों को पढ़ा कर दिखाया। टीम की प्रो. सुनीता ने शिक्षकों को बच्चों को आसानी से गणित के सवालों को हल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एनसीआरटी बच्चों की शिक्षा और उनको ज्ञान देने पर बल देती है। जिससे वह भविष्य में सफल हो सकें।