{"_id":"59b192014f1c1bf57f8b4cdf","slug":"111504809473-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से पहले चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से पहले चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर व विंध्याचल में सड़क किनारे पटरियों पर ठेला-खोमचा लगा कर व आटो रिक्शा खड़ा कर यातायात अवरुद्ध करने वालों पर जल्द ही नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस व पालिका प्रशासन अभियान चलाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है। सबसे पहले विंध्याचल में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा, ताकि नवरात्र में दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
नगर में सड़क किनारे पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र व सीओ नगर संजय सिंह के नेतृत्व में पालिका व पुलिस प्रशासन की एक टीम बनाई गई है। गठित टीम ने गत दिनों नगर के अस्पताल रोड व सिविल लाइन इलाके में अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया। इसके दो सप्ताह बाद टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है। टीम ने चेतावनी दी है कि सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण हटा लिया जाए। ठेलेवाले, खोमचे वाले व आटो चालकों द्वारा नगर के सड़कों की पटरियों को अतिक्रमण कर लिया गया है। सुबह हो या शाम ठेलेवाले सड़कों पर अपना ठेला लगा कर आवागमन बाधित कर देते हैं। जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है। इसलिए जल्द ही अतिभयान चला कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
जल्द ही अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली जाएगी। सबसे पहले विंध्याचल में अतिक्रमण हटवाया जाएगा ताकि नवरात्र में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप मिश्र
नगर मजिस्ट्रेट