फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मेहमान आने पर आता है चुरइलिया कुएं का पानी

मेहमान आने पर आता है चुरइलिया कुएं का पानी

Tue, 22 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मेहमान आने पर आता है चुरइलिया कुएं का पानी

विज्ञापन
शेरवां। आजादी के 71 साल बाद भी शेरवां जाफरखानी गांव को खारा पानी से निजात नहीं मिल सका हैै। दस हजार की आबादी के लोग आज भी मीठे जल के लिए तरस रहे हैं। पहाड़ पर बसे होने के चलते ग्रामीणों को पानी के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव में लगे दर्जनों सरकारी हैंडपंप समेत कुओं से खारा पानी निकलता है। शेरवां गांव के उत्तर सिवान में स्थित एक मात्र चुरइलिया कुएं का पानी मीठा है। यहां के लोगों के यहां जब मेहमान आते हैं तो लोग चुरइलिया कुएं के पानी से हलक को तर कराते हैं।

खारा पानी से निजात दिलाने के लिए कई बार कवायदें की गई लेकिन खारा पानी से निजात नहीं मिला। जबकि इस गांव के राजकुमार शर्मा को चुनार बिधानसभा क्षेत्र का प्रथम विधायक होने का सौभाग्य प्राप्त है। 80 के दशक में तत्कालीन सिंचाई मंत्री पं लोकपति त्रिपाठी ने शेरवां में शुद्ध पेयजल के लिए वाटर हेडटैंक के स्थापना के लिए कार्य प्रारंभ कराया जो अधर में लटक गया। पुन: इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने प्रयास शुरू किया। इसी प्रयास के तहत वर्ष 2014 -15 में भुईली में पेयजल आपूर्ति तो हो गई लेकिन शेरवां सहित दर्जनों गांवों में यह योजना नहीं पहुंच सकी। आलम यह है कि आज भी शेरवां जाफरखानी गांव के लोग खारा पीने के लिए विवश हैं। ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा शुद्ध पेयजल के लिए धन अवमुक्त कराने की मांग की जा रही है लेकिन जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शी नीतियों के चलते आज भी मडिहान विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर ब्लॉक के इस गांव के लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2013 में सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव एक स्कूल के कार्यक्रम में शेरवां गांव को खारा पानी से निजात दिलाने का एलान किया था जो सिर्फ कोरा आश्वासन साबित हुआ। गांव के शरणशंकर चतुर्वेदी, अमरेशचन्द्रद्धिवेदी, दुर्गेश द्विवेदी, ओमकार यादव, शंभूनाथ यादव,दिनेश यादव, मनोज कुमार, रामआसरे मौर्य,नरेंद्र, शहाबुद्दीन,शौकत अली, अलिमुद्दीन,नीरज कुमार आदि ने बताया कि मडिहान विधायक से लेकर सासंद से शुद्ध पानी के लिए मांग की गई ,लेकमिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। ग्रामीणों जिलाधिकारी से खारा पानी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed