फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने निकली सीडीओ

स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने निकली सीडीओ

Wed, 12 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने निकली सीडीओ

विज्ञापन
चील्ह। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन मगंलवार को सुबह स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने निकलीं। उन्होंने कोन ब्लाक के हरसिंहपुर, मल्लेपुर आदि गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्निंग फालोअप और ट्रिगरिंग कर रही टीमों से बात की। टीम ने बताया कि रेनकोट के अभाव में मार्निंग फॉलोअप करने में परेशानी हो रही है। मझिगवां में सफाई कर्मचारी गायब मिलने पर वेतन काटने का निर्देश दिया।

प्राथमिक विद्यालय मझिगवां में गंदगी देख कर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सफाईकर्मी गायब था। उसका वेतन काटने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन लकड़ी पर बनाया जा रहा था, जिस पर फटकार लगाते हुए गैस पर कुकिंग करने का निर्देश दिया। इसके बाद मल्लेपुर गांव में दो लोग खुले में शौच करते मिले। मल्लेपुर गांव बने शौचालयों पर पटिया नही रखा गया था, जिसको ढंकवाने का निर्देश ब्लॉक समन्वयक विजय प्रताप सिंह को दिया। प्रधान को निर्देश दिया कि नालियों का जल्द निर्माण कराया जाए। उन्होंने प्राथमिक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने को कहा। बरसात के दौरान ही सीडीओ ने कोन ब्लॉक के कई गांवों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान एडीओ पंचायत विनोद कुमार, प्रमुख संघ अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, नन्हें, किशनपति, सतनाम, बनारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed