फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सपाईयों ने वृहद सदस्यता अभियान पर की चर्चा

सपाईयों ने वृहद सदस्यता अभियान पर की चर्चा

Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सपाईयों ने वृहद सदस्यता अभियान पर की चर्चा

विज्ञापन
मिर्जापुर। वृहद सदस्यता अभियान के संबंध में स्टेेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। नगर विधानसभा प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर 15 जून को वृहद सदस्यता अभियान के लिए नगर के शिवपुर, विंध्याचल, कंतित, लोहिया तालाब, इमामबाड़ा, त्रिमोहानी, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, बथुआ, पीलीकोठी, कचहरी, मोर्चाघर, संकटमोचन, तेलियागंज, घंटाघर आदि स्थानों पर कैंप लगा कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि नगर वार्ड के समस्त पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्रों से लोगों को सदस्य बनाने का कार्य करें। नगर पालिका परिषद के प्रभारी राजकुमार केशरी ने कहा कि समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से ही अपने क्षेत्रों में लगकर पूर्व में उ.प्र. सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच बताएं व लोगों को सदस्यता ग्रहण कराएं। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रूपेश वर्मा व संचालन नगर महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव ने की। इस दौरान सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed