फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु गंगा घाटों पर होगी बैरिकेटिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु गंगा घाटों पर होगी बैरिकेटिंग

Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु गंगा घाटों पर होगी बैरिकेटिंग

विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा-व्यवस्था हेतु गंगा घाटों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध भी किए जाएंगे। इसके लिये पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पहल करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

विन्ध्याचल क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विन्ध्यवासिनी धाम पर प्रतिदिन हजारों/ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए आती हैं। विन्ध्याचल धाम पर दर्शन पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान आदि के पश्चात मन्दिर दर्शन हेतु जाते हैं तथा गंगा घाटो पर पूजा-अर्चना एवं भ्रमण आदि करते हैं। घाटों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था न होने से अक्सर श्रद्धालुओं के गंगा में डूबने की घटनाएं हो जाती हैं। बरसात के मौसम में नदी का जल स्तर भी बढ़ जाता है तथा प्रत्येक वर्ष में दो बार चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि का पर्व भी होता है। जिसमें श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ धाम पर होती हैं, अत: विन्ध्याचल धाम के गंगा घाटों पर श्रध्दालुओं के डूबने की घटनाओं की रोकथाम एवं सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था हेतु बैरिकेटिंग आदि की स्थायी व्यवस्था कराया जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी बिमल कुुमार दूबे को पत्र लिखा गया है। उक्त व्यवस्था के पूर्ण हो जाने के पश्चात मां विन्ध्यवासिनी धाम के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने अथवा पैर फिसल कर नदी में चले जाने की घटनाओं को रोका जा सकेगा तथा श्रद्धालुओं के प्राणों की सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed