फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   111 children received 10 CGPA

111 बच्चों को मिला 10 सीजीपीए

Sun, 29 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 29 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
111 children received 10 CGPA
सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद उत्साहित एसएन पब्लिक स्कूल की उत्तीर्ण छात्राएं। - फोटो : mirzapur
सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में मेहनत और लगन से मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम आते ही सफल बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिले में 111 बच्चों ने 10 सीजीपीए अर्जित किया। जिसमें एमटीएस पब्लिक स्कूल जिगना के 45 और एसएन पब्लिक स्कूल के 32 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। दसवीं में एमटीएस के बच्चों ने सर्वाधिक 10 सीजीपीए प्राप्त कर बाजी मारी है।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया, जिसे देखने के लिए बच्चे साइबर कैफे और मोबाइल पर जुटे रहे। 

विज्ञापन


एसएन पब्लिक स्कूल के 32 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। डायरेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि प्रशांत जायसवाल, शुभम सिंह, विजय प्रकाश, अखिलेश अग्रहरि, विकास राज, विकास सिंह, धनंजय बिंद, शिवम दूबे, पायल सिंह, श्रेया मिश्रा, सार्थक त्रिपाठी, निलेश प्रताप, गौरव, सागर मिश्रा, शिवम सिंह, उत्कर्ष, विनय मौर्या, एकता, सुलेमान, अंकुर प्रजापति, आकाश मौर्य, शिवांग, दीक्षा, आयुष, आस्था, श्रेया, परिद्धि पाठक, दीपा सोनी, पंचदेव, हेमंत, विनय और आयुष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लायंस स्कूल के बच्चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या डा. एनके पांडेय ने बताया कि वर्ष 2016 में दसवीं कक्षा में 260 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 18 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।

 

जिसमें पलक अग्रवाल, आशिफ इकबाल, अभय गुप्ता, अत्कर्ष श्रीवास्तव, विनीत सिंह, अनामिका दूबे, अभिनव अग्रवाल, प्रद्युम्न सिंह, प्रिया यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, हिमांशु पांडेय, ऋषि   अग्रवाल, इलाहक अंसारी, शाश्वत द्विवेदी, प्रिंशी यादव, प्रियांशी सिंह, सुभांशी सिंह, उत्कर्ष है। वहीं कार्तिकेया मिश्रा और रैयान मुस्ताक अंसारी ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया। 

 


डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दसवीं में सफलता अर्जित किया है। जिसमें आदित्य विक्रम सिंह, आयुषी श्रीवास्तव, दिशा बिहानी, हर्ष सिंह, मैत्रेयी अग्रवाल, अनुष्का अग्रवाल, व्योम अग्रवाल, सौमिन श्रीवास्त, अनिंदिता बैनेर्जी, आकाश अग्रवाल, वैष्णव श्रीवास्तव ने 10 सीजीपीए अर्जित किया। वहीं कौशिक सिंह, राघव पांडेय, सोनल जैन ने 9.8, जीशन अख्तर ने 9.6, गौरव अग्रवाल और सना सूजा ने 9.4, अनिकेत मौर्य, अज्ज्वल श्रीवास्तव और सिद्धांत द्विवेदी ने 9.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। 

 


विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के पांच बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया। वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि नेहा सिंह, प्रखर पांडेय, केवल कृष्ण पांडेय, दीपांशु मिश्रा, आयुष सिंह ने 10 सीजीपीए, अनुराधा त्रिपाठी, आयुष सिंह और मनस्वी चतुर्वेदी 9.8, तृप्ति दूबे 9 सीजीपीए प्राप्त किया। 


वर्धमान पब्लिक स्कूल में छह बच्चों ने 10 सीजीपीए अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। निदेशक मयंक जैन और राजो जैन ने बताया कि अश्वनी कुमार दूबे, रीतिका सोनी, आलोक पटेल, रोहित गुप्ता, अंजली सिंह, आशुतोष सिंह रहे। 

 


सेमफोर्ड स्कूल की शिक्षा बरनवाल और श्रेयाश बरनवाल ने 8.4 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की को आर्डिनेटर सुपर्णा सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 646 बच्चे सम्मिलित हुए थे। 

 


रतनगंज स्थित सेंट जेवियर स्कूल के विश्ववेष, दिव्यांश,   प्रिया खरादी, अमन सिंह और पवन मीना ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। वहीं शोभित दूबे, अतुल सिंह पटेल, शिव शक्ति प्रताप सिंह, कृष्णकांत मिश्रा और विशाल चौबे ने 9.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed