{"_id":"6849ce6d6a4c64192b0912a4","slug":"11-people-injured-in-auto-dumper-collision-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135077-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऑटो-डंपर की टक्कर में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऑटो-डंपर की टक्कर में 11 लोग घायल
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा लालगंज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुरकला तालाब के पास बुधवार की शाम करीब 8 बजे डंपर और ऑटो की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। इसमें से 5 की हालत गंभीर है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव से दीपू कोल की पुत्री पूजा देवी के यहां कामापुरकला में बुधवार को बधावा लेकर लोग ऑटो से गए थे। वहां से लौटते समय ऑटो में 11 लोग सवार थे। कामापुरकला तालाब के पास गैपुरा की तरफ से लालगंज की ओर जा रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में गंगासागर (27) निवासी बबुरा, युवराज (10) पुत्र संतोष कुमार निवासी पटेहरा मड़िहान, सुनील (18) निवासी बबुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा। दो घायलों को निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
अन्य घायलों में गुंजा (12), महेश (11), राम (18), सन्नू (12), हरिओम (12), सत्यम (8), संजय (19), शिवम (10) का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में चल रहा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ऑटो और डंपर की टक्कर में 11 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज चल रहा है।