फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 people in auto injured in accident

Mirzapur News: हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल

Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 people in auto injured in accident
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में ट्रक के टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा कला गांव निवासी शिवकुमारी देवी अपने बीमार दामाद अर्जुन को देखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पड़री थाना क्षेत्र के पथरहा गांव गई थीं। वहां से घर लौटते समय ऑटो सवार देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो सवार दुलारा देवी (38), सुखवारी देवी (75), मंजू (20), सरस्वती देवी (42), उर्मिला देवी (43), रिशू (4), दुर्गावती देवी (39), लच्छनधारी (45), आशा देवी (40), शिवकुमार (5), ऑटो चालक विजय (28) निवासी रेही घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया या। जहां सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed