फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खगोलशास्त्री बनना चाहते है सौम्य

खगोलशास्त्री बनना चाहते है सौम्य

Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खगोलशास्त्री बनना चाहते है सौम्य
मिर्जापुर। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने लायंस स्कूल के छात्र सौम्य द्विवेदी खगोलशास्त्री तो इतने ही फीसदी अंक पाकर दूसरे टॉपर रहे सेंट जेेवियर्स अगम कपिल एमबीए कर अच्छी कंपनी में कुशल प्रबंधक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिले के टॉपर सौम्य द्विवेदी ने बताया कि वे खगोलशास्त्री एस्ट्रोनामिस्ट बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनके पिता स्काउट गाइड आयुक्त कमलेश द्विवेदी तथा मां श्वेता द्विवेदी तथा शिक्षकों का योगदान है। सेंट जेवियर्स स्कूल के अगम कपिल ने भी जनपद में 95.6 प्रथम स्थान पाकर विद्यालय के साथ ही जनपदवासियों का गौरव बढ़ाया। अगम कपिल अपने माता-पिता और शिक्षक के साथ ही प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल को सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि वे अहमदाबाद से एमबीए करके मैनेजमेंट के क्षेत्र में नाम रौशन करना चाहते है। उनको अपने देश से प्यार है और वे अपने देश में ही नौकरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

लायंस स्कूल में सीबीएसई की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक पाकर गौरवान्वित करने वाली प्रज्ञा त्रिपाठी भी अंतरिक्ष विज्ञानी बनना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता विकास चंद्र त्रिपाठी और माता माधवी त्रिपाठी को दिया। कहा कि अनके मार्ग दर्शो के चलते सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं में 94.2 प्रतिशत अंक पाने वाली स्तुति पांडेय वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है तो प्रयास द्विवेदी इंजीनियर बनना चाहते हैं। स्तुति पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय इंजीनियर पिता अनुज कुमार पांडेय और शिक्षिका माता कामिनी पांडेय को दिया। जबकि प्रयास द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक पारसनाथ दुबे तथा माता रीता द्विवेदी को दिया है।

शेमफोर्ड स्कूल के गिरीश कोठारी ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। सफलता का श्रेय माता आभा कोठारी को दिया। कहा कि चार्टेड एकाउंटेंट बनकर देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहते है। जिससे गरीब लोगों की भलाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed