फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विधायक प्रतिनिधि पर हैंडपं लगवाने के विरोध में कलेक्ट्रेट अनशन पर बैठी महिला

विधायक प्रतिनिधि पर हैंडपं लगवाने के विरोध में कलेक्ट्रेट अनशन पर बैठी महिला

Thu, 24 May 2018 11:55 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि पर हैंडपं लगवाने के विरोध में कलेक्ट्रेट अनशन पर बैठी महिला
हैंडपंप के लिए अनशन पर बैठी महिला
मिर्जापुर। पहाड़ी क्षेत्र के अठपेड़ छटवा की महिला मीरा देवी ने हैंडपंप लगवाने के लिए मझवां विधायक के प्रतिनिधि पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि वे इसके विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठी थी। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर कोतवाली पुलिस उसे जबरन वाहन पर बैठा कर ले गई। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या और इंस्पेक्टर कोतवाली भुवनेश्वर पांडेय ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र पहाड़ी के अठपेड़ा छटवा गांव रहने वाली मीरा देवी पत्नी ओमकार नाथ पाठक (दिवंगत) पेयजल संकट के चलते अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप लगवाने की मांग की थी। तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिसमें ल निगम के अधिशासी अभियंता ने उसे बताया था कि विधायक निधि से सौ हैंडपंप आते हैं। अगर वह विधायक से मिलकर सूची में नाम डलवा दे तो हैंडपंप लग जाएगा। मीरा देवी का आरोप है कि वह चार बार मझवां विधायक के पुरानी अंजही स्थित आवास पर गई जहां कार्यकर्ताओं ने उसे विधायक से मिलने नहीं दिया। 23 मई को जब वह विधायक आवास पर गई तो वहां उनके प्रतिनिधि ने हैंडपंप लगाने के लिए पांच हजार रुपये देने की मांग की। आरोप लगाया कि पैसे देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने भगा दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठ गई। आरोप लगाया कि वह अनशन पर बैठी थी कि वहां पहुुंची शहर कोतवाली पुलिस उसे अनशन से उठाने लगी। नहीं उठने पर जबरन हाथ पकड़कर घसीटते हुए अपने वाहन में बैठाकर उठा ले गई।
विज्ञापन

मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि महिला की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिला उनके आवास पर नहीं आई थी। महिला ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंप लगवाने की मांग की है। दो सौ हैंडपंप आए हैं। 272 की सूची भेजी गई। वर्तमान समय में सारे हैंडपंपों की सूची जा चुकी है। अगली बार आने पर पीड़ित महिला को हैंडपंप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल भुवनेश्वर पांडेय ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर से महिला को बुलाकर मझवां विधायक के आवास पर पर ले जाया गया था जहां उन्होंने कोटे के हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया है। जहां तक महिला को जबरन उठाने की बात है तो ऐसा कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed