फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीएचसी में अब मिलेगा रैबिज का इंजेक्शन

सीएचसी में अब मिलेगा रैबिज का इंजेक्शन

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में अब मिलेगा रैबिज का इंजेक्शन

विज्ञापन
अहरौरा । सीएचसी को वेबकास्टिंग से लैस करने की तैयारी किया जा रहा है ,जिससे स्वास्थ महकमें के आलाधिकारियों द्वारा मुख्यालय पर बैठे-बैठे ही सीएचसी पर नजर बनाए रखेंगे । सुस्त पड़े सीएचसी को दुरुस्त करना ही पहली प्राथमिकता । उक्त बाते शुक्रवार की दोपहर मुख्यचिकित्साधिकारी एस.के.उपाध्याय ने अहरौरा सीएचसी के निरिक्षण के दौरान कहा ।

उन्होने बताया कि स्वास्थ महकमे में बदलाव लाने की पूरी तैयारी किया जा रहा है । सीएचसी में मौजूद डाक्टरों और स्वास्थकर्मीयो पर नजर बनाए रखने के लिए सीएचसी में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है जिससे वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यालय पर बैठे -2 ही कभी भी सीएचसी को चेक किया जा सकता है ।सीएचसी में मौजूद स्वास्थकर्मीयो को सुधरने का एक अवसर दिया गया है । कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा । सीएचसी में मौजूद नर्स को युपीआइसीडी नहीं आने से उन्हें फटकार लगाया गया साथ ही ट्रेनिंग के लिए उन्हें भेजने के लिए कहा गया है । डेंटल चेयर नही होने पर दो दिन के अंदर सीएचसी में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । साथ ही बताया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन के लिए कर्मचारी पूर्व से ही नियुक्त किए गए शासन को पत्र भेजकर एक्सरे मशीन जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा । इसी दौरान एक महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया था,जो कई दिनो से इंजेक्शन के लिए चक्कर काट रही थी जब महिला ने इसकी शिकायत सीएमओ से किया तो उन्होने तुरंत रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । इससे पूर्व सीएमओ ने डायट रजिस्टर,लाग बुक चेक करने के साथ ही अस्पताल परिसर का निरिक्षण किया और साफ सफाई का हाल जाना । सफाई में खामियां मिलने पर सफाईकर्मियों को फटकार लगाया । शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने के लिए निर्देश दिया । जिससे मरीजों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके । निरीक्षण के दौरान डा. हरिश्चंद्र, डा .अभिषेक, डा.अलका सिंह ,डा.अवधेश ,डा.आर.के.कुशवाहा, मुश्ताक अहमद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed