फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भटौली पीपापुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी कार

भटौली पीपापुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी कार

Wed, 01 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
भटौली पीपापुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिरी कार
विज्ञापन

कछवां। मिर्जापुर से वाराणसी जा रही एक इंडिकों कार के इंजन में भटौली पीपा पुल पर बिछाए गए लोहे की चादर फंसने से कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिर पड़ी। गंगा में कार गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर घाट पर मौजूद नाविकों न तत्काल गंगा में कूदकर गाड़ी के शीशे को तोड़कर उसमें सवार दो लोगों को बाहर निकाल लिया।

चंदौली जनपद निवासी नवीन सिंह वोडाफोन कंपनी के मिर्जापुर आफिस में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को इंडिको कार से वाराणसी के हेड आफिस में होने वाली मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ कर्मचारी दीपक सिंह निवासी मऊ भी मौजूद था। सुबह दस बजे जैसे ही कार देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली पीपा पुल पर पहुंची कि उसके नीचे पुल पर बिछाई गई लोहे की चादर फंस गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कार गंगा में गिर पड़ी। यह देखते ही भटौली घाट पर खडे मंगला साहनी, बाधू साहनी, विंध्यवासिनी साहनी,लखोदर साहनी दौड़ कर मौके पर पहुंचे और गंगा में छलांग लगा कर कार का शीशा तोड़ कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची गुरसंडी चौकी की पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। बता दें कि इससे पहले पीडब्ल्यूडी का ट्रक लोहे की चादर बिछाते समय पुल पर लगा पटरा टूटने से पुल में धंस गया था। ग्रामीणों ने कहा कि चादर में कील नहीं लगाने के चलते अक्सर चादर उखड़ कर वाहनों में फंस जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। समय रहते इसे दुुरुस्त नहीं किया गया तो किसी न किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed